UK Jagran

उच्चस्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति का सोनिया गांधी ने किया गठन

देहरादून। सोनिया गांधी ने एक उच्चस्तरीय राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन वेणुगोपाल के हवाले से जारी एक बयान में बताया है कि इस 18 सदस्य समिति में जहां पार्टी के 14 शीर्ष नेता शामिल किए गए हैं। वहीं पार्टी के चार अग्रिम दस्तों कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्षों को इस 18 सदस्सीय समिति में विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल किया गया है।

Exit mobile version