UK Jagran

हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिएः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टेलिफोनिक माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के  हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है।

Exit mobile version