UK Jagran

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 30 अगस्त को होने वाले हरियाली जागड़ा मेले की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज  ने शनिवार को हनोल महासू देवता मंदिर में 30 अगस्त को होने वाले हरियाली जागड़ा मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अलावा संस्कृति विभाग, पुलिस विभाग, हनोल एवं महासू देवता हनोल मंदिर समिति हनोल त्यूणी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। महाराज ने कहा कि श्री महासू मंदिर हरियाली जागड़ा को राजकीय मेला घोषित किया गया है।

Exit mobile version