UK Jagran

लघु व्यापारियों की समस्याओं पर हुआ बैठक में विचार-विमर्श

हरिद्वार। लघु व्यापारियों को व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को लेकर ज्वालापुर पुल जटवाड़ा प्रस्तावित वेंडिंग जोन प्रांगण में लघु व्यापार एसोसिएशन से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने और संचालन ज्वालापुर नगर अध्यक्ष तस्लीम अहमद, मनोज मंडल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला समाप्ति के उपरांत नगर निगम द्वारा तीन वेंडिंग जोन विकसित किए जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया के साथ किरण सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को 100 दिन में कार्य पूर्ण करने का अनुबंध किया गया था। लेकिन नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से कंपनी द्वारा मात्र सर्वे की कार्रवाई की गई है, जो कि पर्याप्त नहीं है।

Exit mobile version