UK Jagran

पहली पत्नी को छोड़े बिना कर दी दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज


देहरादून, आजखबर। पहली पत्नी छोड़े बिना दूसरी शादी करने, दहेज उत्पीड़न, मारपीट के आरोप में आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पटेलनगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में सास ससुर व नंद का नाम भी शामिल किया गया है।
सोनिया कश्यप निवासी वसुंधरा एन्क्लेव निरंजपुर की शिकायत पर उनके पति मुरली शाह निवासी सिद्धार्थ विहार कॉलोनी राजपुर रोड, सास पंचमी शाह, ससुर रमेश शाह के अलावा नंद गुंजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनिया कश्यप का आरोप है कि उनकी मुलाकात मुरली मूल निवासी बेजूवार टूनिदीधि कर्णदिद्यी बैजुआर, उत्तर दिनाजपुर वेस्ट बंगाल से हुई। 24 जनवरी 2015 को कोर्ट मैरिज कर ली। परिवार को पता चलने पर 11 मार्च को समाज के सामने विवाह समारोह हुआ। सोनिया का आरोप है कि शादी में करीब आठ लाख रूपये खर्च किए गए। मुरली को सोने का सामान भी दिया। कुछ समय के बाद मुरली और उसकी बहन का व्यवहार क्रूर होता गया। दहेज के तौर पर पांच लाख और कार की मांग की जाने लगी। 

Exit mobile version