UK Jagran

लक्षित अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर पूर्ण करने के दिए निर्देश

टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार द्वारा विकास भवन सभागार नई टिहरी मंे ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा कृषि उत्पादन शाखा के अंतर्गत विभागीय प्रगति की संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत डीडीओ को 15 दिवस के अंदर लक्षित अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाते हुए 15 अगस्त को सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डीएलपी अवधि पूर्ण कर चुके सड़कों का हस्तांतरण करने के संबंध में संबंधित अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जनपद टिहरी गढ़वाल को आपसी समन्वय स्थापित कर हस्तांतरण की कार्रवाई 1 सप्ताह अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कृषि अधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई कर तथ्यों सहित पत्रावली प्रस्तुत करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Exit mobile version