UK Jagran

उत्तराखंड में आज कुछ क्षेत्रों में हो सकती है आधा घंटे की कटौती

देश में गर्मी बढ़ने के साथ ही गहराते बिजली संकट से पार पाने के लिए यूपीसीएल लगातार प्रयास कर रहा है। बृहस्पतिवार के लिए जो बिजली बाजार से खरीदी गई है, उसमें कुछ जगहों पर 16 से 20 रुपये का मूल्य होने की वजह से नहीं खरीद पाए। इसलिए आधा घंटे से 40 मिनट की कटौती कुछ जगहों पर हो सकती है।

यूपीसीएल के मुताबिक, बुधवार को प्रदेश में कहीं भी बिजली किल्लत की वजह से कटौती नहीं की गई। वहीं, बृहस्पतिवार के लिए भी बिजली का इंतजाम कर लिया गया है। लेकिन कुछ जगहों पर कमी हो सकती है क्योंकि वहां के लिए बिजली के दाम अधिक थे। हालांकि बृहस्पतिवार को यूपीसीएल रियल टाइम मार्केट से भरपाई की कोशिश करेगा।

Exit mobile version