UK Jagran

Breaking news : राज्य में 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

Breaking news : राज्य में 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

Breaking news : राज्य में 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

देहरादून पुष्कार सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से हारने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि किसी दूसरे नेता को  if का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इस दौरान धामी चुनाव हार कर भी जीत गए। वही धामी की हारने के बाद भी पार्टी हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें फिर से उत्तराखण्ड की कमान सौंपे जाने पर मोहर लगाई है। वहीं, इस मौके पर देहरादून पहुंचे भापजा मुख्यालय में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि र्वसम्मति से पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता 12वेंचुना गया है। इस अवसर पर मैं उन्हें बधाई देता हूं, और मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति करेगा।

वही इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने छह महीने में उत्तराखंड में छाप छोड़ी है। इस दौरान धामी ने अच्छी सरकार चलाई है। धामी को सरकार चलाने का अनुभव है। वह 3 जुलाई 2021 में पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने थे। वही अब मंगलवार 23 मार्च को धामी प्रदेश के 12वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे। धामी के नाम का ऐलान करने के बाद विधानसभा के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 लड़ा गया थां। वही,ं उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे बीजेपी की एक रणनीति युवा वोटरों को साधने की भी हो सकती है। ये रणनीति 2024 के लोकसभा चुनाव में रंग दिखाएगी।

Exit mobile version