UK Jagran

वरिष्ठतम विधायक ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

वरिष्ठतम विधायक ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

वरिष्ठतम विधायक ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठतम विधायक हरबंस कपूर ने आज मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि वे 1989 से निरंतर निर्वाचित हुए हैं और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं , वे गर्व एवं संतुष्टि से कह सकते हैं कि पिछले 5 वर्षों में जितनी योजनाएं धरातल पर उतरी है, जितना विकास कार्य उत्तराखंड में हुआ है पहले कभी नहीं हुआ,

क्योंकि इससे पूर्व में केंद्र तथा राज्य में विपरीत दलों की सरकार होने के कारण ज्यादा समय एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में चला जाता था। यह डबल इंजन का ही दम है कि पिछले 5 वर्षों में राज्य को भारत सरकार से विकास योजनाओं के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर जितना अब विकसित हुआ है पहले नहीं हो पाया चाहे चार धाम यात्रा के लिए 12000 करोड रुपए की स्वीकृति की बात हो या ऋषिकेश करणप्रयाग रेल मार्ग हेतु 42 हजार करोड़ की स्वीकृति, दिल्ली देहरादून इकनोमिक कॉरिडोर की प्रगति हो या हर घर में जल एवं विद्युत कनेक्शन पहुंचाने की बात हो, वन रैंक वन पेंशन हो या उत्तराखंड के गांव को विद्युत एवं पेयजल से जोड़ने का कार्य पिछले 5 वर्षों में इन सभी योजनाओं में रिकॉर्ड कार्य हुआ है।

Exit mobile version