UK Jagran

उभरते इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रुक ने बीबीएल के साथ किया पहला अनुबंध

उभरते इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रुक ने बीबीएल के साथ किया पहला अनुबंध

उभरते इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रुक ने बीबीएल के साथ किया पहला अनुबंध

लंदन  ।  इंग्लैंड के उभरते एवं सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैरी ब्रुक ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के साथ पहला अनुबंध किया है। होबार्ट हरिकेंस ने उन्हें आगामी सत्र के लिए अनुबंधित किया गया है। ब्रुक लीग के सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ब्रुक ने एक बयान में कहा,  मैं ऑस्ट्रेलिया आने और पहली बार बिग बैश में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता। पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपने जैसे अंग्रेजी क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलिया आते हुए देखने का सच में आनंद लिया है और उन्हें देख कर लगता है कि उन्होंने न केवल बीबीएल में खेलने का आनंद लिया है, बल्कि उनमें से कई अपने खेल को अगले स्तर पर ले गए हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मैं भी ऐसा ही कर सकता हूं, इसलिए मैं वहां पहुंचने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान ब्रुक ने हाल ही में प्रोफेशनल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ‘मेन्स यंग प्लेयर ऑफ द ईयरÓ पुरस्कार जीतने पर सुर्खियां बटोरीं थी। उन्होंने काउंटी क्लब यॉर्कशायर के लिए टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में 69.40 की औसत और 149.07 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए थे। वहीं वहले ‘द हंड्रेडÓ टूर्नामेंट में वह नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए 153.65 के स्ट्राइक रेट से खेले थे।
उल्लेखनीय है कि ब्रुक की मौजूदगी से हरिकेंस की मध्य क्रम बल्लेबाजी को और मजबूती मिलेगी। उसके पास पहले से ही पीटर हैंड्सकॉम्ब और टिम डेविड मौजूद हैं। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए संदीप लामिछाने की सेवाओं को भी बरकरार रखा है। होबार्ट हरिकेंस आठ दिसंबर को गत चैंपियन सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मुकाबले से अपने बीबीएल अभियान की शुरुआत करेगा।

Exit mobile version