UK Jagran

23 मार्च को रिलीज होगा ‘बंटी और बबली 2’ का ट्रेलर, सलमान देंगे फैंस को बड़ा सरप्राइज

23 मार्च को रिलीज होगा ‘बंटी और बबली 2’ का ट्रेलर, सलमान देंगे फैंस को बड़ा सरप्राइज

23 मार्च को रिलीज होगा ‘बंटी और बबली 2’ का ट्रेलर, सलमान देंगे फैंस को बड़ा सरप्राइज

बॉलीवुड फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और सिद्धांत चतुवेर्दी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। बता दें कि यशराज के बैनर तले बंटी बबली 2 का निर्माण हुआ है। कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज रुकी हुई थी। मेकर्स ने इसे 23 अप्रैल को रिलीज करने का मन बना लिया है।

बंटी और बबली 2 के ट्रेलर रिलीज को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही है। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर में फिल्म के ट्रेलर को लेकर खुलासा किया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर 23 मार्च को रिलीज हो सकता है। यशराज फिल्म्स की टीम बंटी और बबली 2 के ट्रेलर को लाइव लॉन्च करना चाहती है और इस काम के लिए सलमान खान को चुना गया है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक बार सिद्धांत ने बताया था कि वह ‘बंटी और बबली 2’ का हिस्सा बनने से बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा था, महामारी के बाद इस फिल्म के साथ सब ठीक हो जाएगा। यह एक पारिवारिक फिल्म है। मुझे इसकी शूटिंग करने में बहुत मजा आया और इतने कठिन समय के बाद लोगों को कुछ बहुत ही हल्का और मजेदार कंटेंट चाहिए। मैं वाकई में इस फिल्म को लेकर रोमांचित हूं।
बता दें कि ‘बंटी और बबली 2’ 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस दिन कंगना रनौत की थलाइवी भी रिलीज हो रही है। दोनों की बॉक्स ऑफिस में जबरदस्त भिड़त देखने को मिलेगी।

Exit mobile version