UK Jagran

अजेय ने दिया मंत्र,बूथ जीता तो चुनाव जीता

देहरादून। मिशन 2022 के चुनाव की रणनीति में जुटी भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश महामंन्त्री (संगठन) अजेय ने कार्यकर्ताओं को  बूथ जीता तो चुनाव जीता के मूल मन्त्र को आत्मसात करने को कहा। उन्होंने रविवार को  प्रदेश भर के 2371 शक्ति केन्द्रो के 11235 बुथो में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित कार्यशालाओं की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली।

अजेय 3 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित शक्ति केंद्रों की कई बैठकों में पहुचकर या वर्चुअल  माध्यम से लगातार मोनिटरिंग कर रहे हैं। रविवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित वैठक में अजेय ने सभी जिलों की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि भाजपा के वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों के साथ पन्ना प्रमुखों के गठन तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ से लाभान्वित होने वाले लोगो का प्रमुख भी बनाने की योजना बननी जरुरी है। उन्होंने कहा कि इन कार्यशालाओं से शक्ति केन्द्रो व बूथ समितियों के मध्य संवाद से उनकी सक्रियता में तेजी आएगी जो संगठन के लिये बूथ से लेकर प्रदेश व केंद्र के बीच मे सेतु का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन के वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने से केंद्र से बूथ तक कार्यक्रमों की सफलता के लिए सहायक सिद्ध होंगे। इससे बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ेगी।

Exit mobile version