UK Jagran

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन 1 व 2 फरवरी को

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखण्ड ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में 01 और 02 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। सम्मेलन में उत्तराखण्ड पुलिस को और बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श एवं मंथन होगा। मुख्यमंत्री भी 01 फरवरी की सायं 04.00 बजे सम्मेलन (वरिष्ठ पुलिस अधिकारी) को सम्बोधित करेंगे।

Exit mobile version