UK Jagran

आजादी के आंदोलन में नेती जी का योगदान अप्रतिम: चौहान

आजादी के आंदोलन में नेती जी का योगदान अप्रतिम: चौहान

आजादी के आंदोलन में नेती जी का योगदान अप्रतिम: चौहान

लखनऊ। महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने शनिवार को बाजार खाला स्थित बलदेव दास प्राइमरी स्कूल के पास महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण किया और गोष्ठी को संबोधित किया। यह जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ की प्रवक्ता राशिदा रिजवान ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन श्री विकास सक्सेना जी द्वारा किया गया।

इस मौके पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी के आन्दोलन में अपना अप्रतिम योगदान दिया था। उन्होने जो रास्ता दिखाया है हम सभी को उस रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में पश्चिम विधानसभा के प्रभारी रईस अहमद, डॉ शहजाद आलम, सैयद हसन अब्बास, शब्बू कुरेशी, मो. हाशिम, मो. शोएब चांद आदि तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Exit mobile version