UK Jagran

सड़क पर आए जानवर को बचाने में कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

सड़क पर आए जानवर को बचाने में कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

सड़क पर आए जानवर को बचाने में कार पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

सड़क पर आए एक जानवर को बचाने में कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है।

हादसा फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद के नगर खंगर क्षेत्र क्षेत्र में घटित हुआ।

बताया गया है कि कार में पांच लोग सवार थे और पास के गांव नगला पेज से नगला खंगर जा रहे थे।

कार चंद्र मोहन उर्फ टिन्नू महाराज पुत्र नरसिंह राव चला रहा था।

तभी रास्ते में कोई जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकरा गई।

Exit mobile version