UK Jagran

रणबीर कपूर ने ही काटे थे आलिया भट्ट के बाल

रणबीर कपूर ने ही काटे थे आलिया भट्ट के बाल

रणबीर कपूर ने ही काटे थे आलिया भट्ट के बाल

मनोरंजन: वीकेंड पर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरानअपने स्टाइलिश बाल

का फोटो शेयर किया था।

इस फोटो में आलिया एक नए स्टाइलिश बाल में नजर आ रही थीं।

आलिया के बाल इस तस्वीर में काफी छोटे लग रहे थे और जबसे यह फोटो सामने आया,

लोग जानना चाहते थे कि आखिर किसने आलिया के बाल काटे हैं। कुछ लोग इसके लिए आलिया की बहन शाहीन का नाम ले रहा था तो कोई रणबीर कपूर का।

अब इस बात का खुलासा करण जौहर ने कर दिया है।

हाल में करण जौहर ने अपनी मां और बच्चों के साथ फैन्स के लिए एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन रखा था।

इस सेशन में करण जौहर के मुंह से यह बात निकल गई कि आलिया को यह नया लुक रणबीर कपूर ने दिया है।

करण ने यह भी बता दिया कि आलिया और रणबीर लॉकडाउन के दौरान एक साथ ही रह रहे हैं।

बता दें कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर के निधन के समय भी आलिया पूरे समय रणबीर और कपूर फैमिली के साथ ही नजर आई थीं।

वह ऋषि कपूर के कैंसर के इलाज के समय से ही रणबीर और नीतू को लगातार सपोर्ट दे रही हैं।

अब फैन्स को इस बात का इंतजार है कि यह कपल शादी के बंधन में कब बंधता है।

इसके अलावा फैन्स पहली बार इस जोड़ी को फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version