UK Jagran

05 April का राशिफल

मेष:मेष राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी, उनकी यह मेहनत, धन प्राप्ति का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है कुल मिलाकर करियर और फाइनेंस के लिए अच्छा समय है।

वृषभ:वृष राशि के जातकों के लिए राशि स्वामी अपने घर में विराजित होकर मजबूत स्थिति को दर्शा रहा है, पराक्रम में वृद्धि होगी, कुछ बाधाओं के बाद कार्य सिद्धि तथा धन प्राप्ति को सुनिश्चित कर रहा है।

मिथुन:मिथुन राशि के लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, गुस्से की वजह से काम खराब हो सकता है, पारिवारिक मदद से धन प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं।

कर्क:कर्क राशि के जातकों के लिए कैरियर और धन की दृष्टि से एक उत्तम समय है, काम में पार्टनर का सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति की संभावनाएं अच्छी बन रही हैं।

सिंह: राशि के लोगों के मन में इस समय भय रहेगा। लेकिन वह अपने सभी कॉम्पीटीटर को पीछे छोड़ते हुए कार्यक्षेत्र में अपना लोहा मनवाने में कामयाब होंगे ,आय से अधिक व्यय को भी बताता है।

कन्या:कन्या राशि के जातक जो कि टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए हैं उनके लिए कार्य क्षेत्र में बेहतर समय है, धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल रहे हैं, भाग्य भी इसमें सहायता कर रहा है।

तुला:तुला राशि के जातकों का सारा फोकस इस वक्त काम पर होगा, कार्यक्षेत्र में बाधाएं अधिक होंगी और यह समय धन प्राप्ति के लिए भी अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक:वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव को सूचित कर रहा है, मेहनत से ही लाभ प्राप्ति होगी, अति भाग्यवादी होने से बचें।

धनु:धनु राशि के लोगों का मन इस समय कुछ भयभीत रहेगा, पराक्रम में वृद्धि होगी तथा जातकों को ब्याज से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मकर:मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी और साथ ही साथ धन प्राप्ति के अवसर भी मिलेंगे पार्टनर से धन लाभ के लिए उत्तम समय है।

कुंभ:कुंभ राशि के जातक इस समय आराम के मूड में रहेंगे, खर्चे की अधिकता रहेगी, उधार लेने से बचें। लेकिन किसी को उधार देने की जरूरत ही हो तो सोच-समझकर या फिर किसी की मौजूदगी में दें।

मीन:मीन राशि के जातकों के करियर एवं फाइनेंस के लिए यह अच्छा समय है, अपनी बुद्धि के प्रयोग द्वारा धन प्राप्ति के अच्छे अवसर आपको मिल रहे हैं, आत्मविश्वास के साथ कार्य करें सफलता जरूर मिलेगी।

Exit mobile version