UK Jagran

पहली बार लेह जैसे ऊंचाई वाले स्थान पर योग दिवस का आयोजन

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम लद्दाख की राजधानी लेह में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसकी जानकारी आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने दी.

नई दिल्ली में बुधवार को मीडिया को ब्रीफ करते हुए आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा, यह कार्यक्रम अद्वितीय और अलग होगा क्योंकि योग के लिए इतनी बड़ी संख्या में पहली बार लेह जैसे ऊंचाई वाले स्थान पर इसका आयोजन होगा. लेह में योग दिवस पर प्रधानमंत्री के भी संभवतः 15 से 20 हजार लोगों के साथ योगासन करने की उम्मीद है.

Exit mobile version