सीईओ ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को उनके घर जाकर सम्मानित किया

सीईओ ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को उनके घर जाकर सम्मानित किया

सीईओ ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को उनके घर जाकर सम्मानित किया

गोपेश्वर। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली कुलदीप गैरोला ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अवतार सिंह बिष्ट को उनके घर पर जाकर सम्मानित किया। श्री बिष्ट जूनियर हाई स्कूल ग्वाड़ देवलथार चमोली से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि वे उनका सम्मान गोपेश्वर में करना चाहते थे लेकिन उन्हें कष्ट न हो इसलिए उनके गांव कठुड़ गये। मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री गैरोला ने कहा कि अवतार सिंह बिष्ट स्काउट गाइड के अत्यन्त सक्रिय अध्यापक रहे हैं। जनपद उनके योगदान को नमन करता है।

Exit mobile version