विश्व में भारत की शान्ति और सौहार्द की सांस्कृतिक परम्परा के प्रतिनिधि हैं आईएफएस : नायडू

विश्व में भारत की शान्ति और सौहार्द की सांस्कृतिक परम्परा के प्रतिनिधि हैं आईएफएस : नायडू

विश्व में भारत की शान्ति और सौहार्द की सांस्कृतिक परम्परा के प्रतिनिधि हैं आईएफएस : नायडू

नईदिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को विदेश मंत्रालय टीम’ को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह विश्व में भारत की शान्ति और सौहार्द की सांस्कृतिक परम्परा के प्रतिनिधि हैं।

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, भारतीय विदेश सेवा दिवस के अवसर पर विदेश सेवा के अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तथा वैश्विक मंचों पर भारत के हितों के संरक्षण और संवर्धन में, विदेश सेवा के हमारे राजनायिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् के हमारे सनातन आदर्शों के अनुरूप, आप विश्व में भारत की शान्ति और सौहार्द की सांस्कृतिक परम्परा के प्रतिनिधि हैं।उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 1946 में आईएफएस की स्थापना हुई थी। 2011 से इस दिन को आईएफएस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Exit mobile version