भाजपा ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों खाका तैयार किया

भाजपा ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों खाका तैयार किया

भाजपा ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियों खाका तैयार किया

देहरादून। राज्य की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, कार्यकर्ताओं ने उस मिथक को तोड़ा है जो उत्तराखंड की राजनीति में दशकों से चलता आ रहा था और उत्तराखंड के विकास में कहीं ना कहीं रोकने का काम करता था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को फिर से प्रचंड बहुमत दिलाया और उन सब का भ्रम चकनाचूर किया है जो सरकार के सपने पाले हुए थे। भाजपा ने जिस प्रकार से जनता का विश्वास जीता है वह इस ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट होता है। इस ऐतिहासिक जीत का शपथ ग्रहण भी ऐतिहासिक, भव्य व दिव्य होना चाहिए।

कार्यकर्ताओं को इसका पूर्ण श्रेय जाता है। यह कार्यक्रम विशेष होगा। यह कार्यक्रम राजभवन से बाहर निकलकर परेड ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम से जनता का जुड़ाव की रूपरेखा बनेगी। यह कार्यक्रम 5 साल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम से आमजन को आमजन की सरकार का संदेश जाएगा और आने वाले 5 साल में सरकार किस दिशा में कदम बढ़ाएगी वह भी इस कार्यक्रम से संदेश जाएगा।

प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए वर्चुअल माध्यम से दिशा निर्देश दिए उसी के अनुरूप भाजपा मुख्यालय में यह बैठक आयोजित की गई। कुलदीप कुमार ने प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों से अवगत कराया।गई।

Exit mobile version